Home latest महेंद्रगढ़ में 69वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ

महेंद्रगढ़ में 69वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महेंद्रगढ़ (भीलवाड़ा)। संवाददाता : सत्यनारायण सेन गुरला

भीलवाड़ा जिले के महेंद्रगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) छात्र-छात्रा जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

उद्घाटन समारोह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया और अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक डॉ. बी.आर. चौधरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चुंडावत, तख्त सिंह, गुलाब सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्यcबिंदु बूलीवाल, शिवदास वैष्णव, योगेंद्र सिंह, रमेश वैष्णव (शिक्षा संघ), शंकर सिंह राठौड़ (पूर्व उपप्रधान), डॉ. शंकरलाल माली (अति. जिला शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा), ललित जैन, अशोक सेन (सेवा भारती), बसंत पोरवाल, राजेश शर्मा (CBE0 सहाड़ा), माधव सिंह बड़वा, अक्षयराज सिंह झाला, नारायण सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

ग्राम से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें नंदपुरी गोस्वामी, मनोहरलाल नाहर, विनोद बूलीवाल, गिरिराज वैष्णव, मनोहर सिंह, भेरूसिंह, अर्जुन सिंह सहित कई ग्रामीणजन मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और साफा पहनाकर किया गया।

उद्बोधन और घोषणाएँ

उपप्रधानाचार्य रामावतार शर्मा ने बताया कि पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तौड़ प्रांत प्रमुख डॉ. शंकरलाल माली ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को खेल-खेल में “राष्ट्र प्रथम” और देशभक्ति की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विधायक लादूलाल पितलिया ने छात्रों को खेल को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। साथ ही ग्रामवासियों की मांग पर उन्होंने विद्यालय में प्रार्थना सभा भवन के डॉम निर्माण हेतु विधायक मद से राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संस्था प्रधान सत्यनारायण स्वर्णकार ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन कैलाश चंद्र और व्याख्याता मुकेश सिंह बड़वा ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version