लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। कस्बे के गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक बुधवार रात श्री चारभुजा नाथ मंदिर में समाज अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 19 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली महर्षि गौतम जयंती को धूमधाम से मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि महर्षि गौतम जयंती को समाज के सभी वर्गों की सहभागिता के साथ महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और कार्यक्रम की तैयारियों में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
बैठक में समाज के विकास और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समाज के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई।
बैठक के अंत में अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए महोत्सव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शंभूदयाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रघुनंदन शर्मा, बालकिशन शर्मा, संजय शर्मा, विनय कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, अजय कुमार शर्मा, धर्म प्रकाश शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, अश्वनी शर्मा सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














































