- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज। महामंडलेश्वर मनोहर दास महाराज ने प्रयागराज महाकुंभ में बसंत पंचमी पर अखिल त्रिवेणी धाम के खोजीद्वारा आचार्य स्वामी राम, रिछपाल देवाचार्य के सानिन्ध्य में अमृत स्नान किया। महाराज ने बताया कि सोमवार को भी करोड़ों भक्तों और देश दुनिया से पधारे भिन्न अखाड़ों के साधु संतों ने भी इस अनुपम अद्भुत प्रयागराज की त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य कमाया। महामंडलेश्वर मनोहर दास अखिल भारतीय खाकी अखाड़े की शोभायात्रा में भी शामिल हुए।
- Advertisement -













































