Home latest महावीर रांका ने पुष्पवर्षा कर धर्मयात्रा का किया स्वागत

महावीर रांका ने पुष्पवर्षा कर धर्मयात्रा का किया स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट।
बीकानेर। भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा धर्मयात्रा के दौरान पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जयश्रीराम व माँ भारती के जयकारों के साथ धर्मयात्रा में लोगों का उत्साह नजर आ रहा था। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्रा एवं राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द व उमंग के साथ नववर्ष मनाने की अपील की। भाजपा पवन महनोत ने बताया कि केईएम रोड स्थित प्रेमजी प्वाइंट पर धर्मयात्रा के दौरान डेढ़ क्विंटल टॉफियां व पुष्पवर्षा एवं जलसेवा कर लोगों का स्वागत किया गया। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में युधिष्ठर सिंह भाटी, ओम राजपुरोहित, शंभु गहलोत, राजेन्द्र व्यास, शिवलाल तेजी, पंकज गहलोत, निर्मल गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, नरपत सिंह भाटी, जीवराज गहलोत, अंकित तंवर, नरेन्द्र चंचल, निशांत गहलोत, राजेन्द्र चौहान, शक्ति सिंह शेरुणा, रमेश सैनी, नवरतन सिसोदिया, पवन सुथार, विनोद मोदी, रामकुमार व्यास, अंकित भारद्वाज, श्रवण नैण, आनन्द अग्रवाल, सुनील मिढ्ढा, अमित झाबक, महेन्द्र सुगंध, लक्की पंवार एवं प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version