लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
यहां रविवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2082 महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर शहर के सभी गुर्जरगौड़ समाज के लोगों द्वारा महर्षि गौतम महाराज की पूजा अर्चना की। पंडित भगवान सहाय गौतम के द्वारा समाज की महिला, पुरुष, बच्चों की उपस्थिति में श्री चारभुजानाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा व आरती कर प्रसाद वितरण किया गया तथा नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष गंगाधर शर्मा, सचिव पार्षद मनोज शर्मा, सदस्य संजय शर्मा, पूरण शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, अवधेश शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार पांडेता का समाज द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद गढ़ पैलेस उनियारा में समाज की सामूहिक गोठ आयोजित की गई।

साथ ही गौतम समाज की मातृ शक्ति द्वारा बैठक आयोजित कर महिला मण्डल बनाने पर निर्णय किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य रविशंकर शर्मा, गोपाल जी शर्मा, नमो नारायण गौतम ने आगामी समय में नए रचनात्मक कार्य किये जाने पर जोर दिया।इस अवसर पर समाज के शंभू दयाल रेवाल , सत्य प्रकाश , रामप्रसाद शर्मा , चतुर बिहारी शर्मा , रघुनंदन शर्मा , सत्यनारायण जी शर्मा बालकिशन शर्मा, राहुल खांडल, भगवती प्रसाद शर्मा, नरोत्तम शर्मा, चेतन शर्मा , राहुल शर्मा , अरुण शर्मा, नारायण शर्मा, देवकीनंदन, फूलचंद शर्मा , मनीष जी भट्ट, अजय शर्मा , विनय कुमार लाड्यूलिया आदि समाज बंधु उपस्थित थे।