लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नगर निगम बीकानेर ने निभाई सहभागिता,विधायक सिद्धि कुमारी हूई अभिभूत
विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर, राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर जयनारायण व्यास नगर सेक्टर 4 के वृंदावन पार्क में स्थानीय मातृशक्ति और बच्चो ने एक के बाद शानदार प्रस्तुतियां दे कर दर्शकों को वाह वाह करने पर मजबूर दिया, मातृ शक्ति और बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर विशिष्ठ अतिथि विधयाक सिद्धि कुमारी भी अभिभूत हो गई। इससे पूर्व राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश भगवान के विग्रह के समीप मुख्य अतिथि सिद्धि कुमारी ने दीप प्रज्वल्लन के साथ की। इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा व आहूजा जी भी उपस्थित रहे।गणेश वंदना के पश्चात रुनझुन पायल बाजे, महाकुम्भ पर बने गीत पर आधारित नृत्य ने भारतीय संस्कृति की छटा बिखेर दी, बाल कलाकारों द्वारा म्हरो जलालो बिलालो, नन्ही से बाल कलाकार निशिका गुप्ता ने एकल नृत्य चरकुला ने सभी का दिल जीत लिया, राजस्थानी धुनों पर आधारित एक के बाद मधुर संगीत लहरियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजा कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। नीलम शेखवात, मीनू सोनी, करुणा गुप्ता, डॉ राशी पाहूजा, रेशु महोबिया, शिखा विजय, कविता यादव, संतोष शर्मा आदि के निर्देशन में एक के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।इस अवसर पर डॉ सुषमा बिस्सा, पूर्व पार्षद सीमा सिंह, चारु शर्मा, संजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, अनिल शुक्ला, नर्सिंग सेवग, अभय पारीक, साकेत पुरोहित, डॉ बाघ सिंह, डॉ संजय शर्मा, डॉ ए पी सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, राजेन्द्र भाटी,डॉ सिद्धार्थ असवाल, सुरेश भसीन, सतेंद्र गुप्ता, दिनेश महिर्षि, ब्रह्मानंद परीक, आदि कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे रहे, कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा और पूजा खत्री ने की। पार्षद संजय गुप्ता ने सभी अतिथियों और आगंतुकों और नगर निगम के सहयोग के लिए सेक्टर चार जन चेतना एवं कल्याण समिति की तरफ से आभार प्रकट किया।
