Home latest महावीर इंटरनेशनल का होली स्नेह मिलन और नए वीरा केन्द्र का शपथ...

महावीर इंटरनेशनल का होली स्नेह मिलन और नए वीरा केन्द्र का शपथ ग्रहण समारोह

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

योगेश ऋषिका

सीकर। महावीर इंटरनेशनल द्वारा होली स्नेह मिलन और नए वीरा केन्द्र का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर इंटरनेशनल सीकर केन्द्र के अध्यक्ष वीर सुभाष मिश्रा द्वारा की गयी।
कार्यक्रम के प्रारम्भ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर श्याम सुन्दर जालान, जोन चेयरमैन वीर नागरमल जांगिड़, रीजनल सचिव वीर महेश कुमार मूंड, गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर सत्यदेव यादव, वरिष्ठ संस्थापक सदस्य वीर डॉ. एम. पी. जैन, वरिष्ठ सदस्य वीर पन्नालाल सारडा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर महेश शर्मा, वीर सुरेश अग्रवाल, वीरा केन्द्र की अध्यक्ष सन्नू मोदी द्वारा भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं महावीर प्रार्थना द्वारा किया गया।
अध्यक्ष वीर सुभाष मिश्रा, सचिव वीर राजेन्द्र पहाड़िया, कोषाध्यक्ष वीर सीए दिनेश अग्रवाल, वीर संजय गुप्ता, वीर नवरतन सोनी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
वीर नागरमल जांगिड़ द्वारा महावीर इंटरनेशनल (अपैक्स) द्वारा किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात वीर श्याम सुन्दर जालान द्वारा वीरा केन्द्र के नए सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई गई एवं वरिष्ठ सदस्य एवं भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम मिश्रा ने सभी सदस्यों को सदस्यता लेपल पिन भेंट की गयी एवं चार्टर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ सदस्य वीर महेश शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वीरा डॉ. खुशबू अग्रवाल एवं राजेन्द्र पहाड़िया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संगीता पहाड़िया, शिवानी तिवाड़ी, राघव मिश्रा, योगेश शर्मा समेत महावीर इंटरनेशनल, सीकर केन्द्र के सभी सदस्य उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version