महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कलक्टर ने अर्पित की पुष्पांजलि

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरूवार को गांधी पार्क में आयोजित किया गया।

जिला कलक्टर कमर चौधरी ने गांधीजी और शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दोनों महापुरुषों को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाकर देश की उन्नति में भागीदार बनने का संकल्प लिया।

जिला कलक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए जीवन में सत्य और अहिंसा को अपनाना चाहिए और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने गांधीजी के प्रिय भजन जैसे “वैष्णव जन तो तेने कहिए”, “रघुपति राघव राजाराम”, “तू ही राम है, हे राम हे राम”, “दे दी हमें आज़ादी बिना खड़ग बिना ढाल”, और “साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल” आदि प्रस्तुत किए। इसके अलावा शांति पाठ और प्रार्थनाएं भी आयोजित हुईं।

इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त गिरिराज प्रसाद गर्ग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संयुक्त निदेशक श्याम सुंदर शर्मा, सीडब्लूसी अध्यक्ष राजाराम भूतोली, स्काउट एवं गाइड अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे और गांधी प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

सूचना केंद्र पर सर्व धर्म सभा:
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भरतपुर सूचना केंद्र में भी सर्व धर्म सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना “तू ही राम है, तू रहीम है, तू करीम, कृष्ण, खुदा हुआ” से हुई। गांधी जी के भजन और रामधुनी का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

जिला कलक्टर ने कहा कि गांधीजी ने अछूत उद्धार और स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने स्वच्छता को गांधीवादी जीवनशैली का अभिन्न अंग बताया और कहा कि सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के माध्यम से उनके विचारों को आगे बढ़ाया जा रहा है। गांधी और शास्त्री जी की जयंती हमें याद दिलाती है कि उनके सिद्धांत अपनाकर हम व्यक्तिगत, सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर विकास में योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, उपनिदेशक लोकसेवा भारती भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गांधीवादी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here