लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। दुर्गाबाड़ी परिसर में महाअष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता दुर्गा के दर्शन और आरती के लिए पहुंचे। महिला श्रद्धालुओं ने आसपास के गांवों से आकर सामूहिक रूप से मां की आरती की, जिससे धार्मिक माहौल और भी भक्ति से सराबोर हो गया।
आयोजन समिति की ओर से प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं का इंतज़ाम किया गया, जिसमें कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को निभाते दिखाई दिए। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ यहाँ उमड़ती रही और भक्तजन माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे।
हालांकि, भीड़भाड़ के बीच कुछ अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। पानी पीने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन गिलास उपलब्ध न होने के कारण श्रद्धालुओं को हाथ से ही पानी पीना पड़ा।
श्रद्धालुओं ने समिति और प्रशासन से आगामी आयोजनों में सुविधाओं में सुधार करने की मांग की है, ताकि भक्त बिना किसी परेशानी के पर्व का आनंद ले सकें।