लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जाट समाज पादूकलां ने श्री सूरजपुरी महाराज के स्थान पर आयोजित सामाजिक बैठक में सादगी और समानता को बढ़ावा देने वाले महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
बैठक में तय किया गया कि विवाह में अधिकतम 5 तोला सोने के जेवरात ही दिए-लिए जाएँ। बर्तन बांटने की प्रथा, मायरा (भात) में भव्यता, मृत्युभोज में कपड़ों का लेन-देन और हल्दी-मेहंदी जैसी भव्य रस्मों को सीमित करने पर सहमति बनी।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि इन निर्णयों का उद्देश्य आर्थिक बोझ कम करना, सामाजिक समानता बढ़ाना और छोटे-बड़े परिवारों के बीच भेदभाव समाप्त करना है। बैठक के अंत में सभी ने सादगी और समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।