Home latest महाशिवरात्रि का पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, ताजगी और...

महाशिवरात्रि का पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, ताजगी और समृद्धि का संचार करता : मंत्री रावत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जल संसाधन मंत्री रावत ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पुष्कर में श्री भटबाय गणेश जी महाराज के दर्शन किए

अजमेर(नितिन मेहरा)। राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पुष्कर में श्री भटबाय गणेश जी महाराज के दर्शन लाभ प्राप्त किए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गणेश जी से राज्य की समृद्धि और जनता की खुशहाली की कामना की। मंत्री श्री रावत ने मंदिर में श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
रावत ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमारे जीवन में शांति और सुख-समृद्धि लाने वाला होता है। इस पवित्र दिन पर पुष्कर में भगवान भटबाय गणेश जी के दर्शन कर आत्मिक शांति की प्राप्ति हुई। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी इस अवसर पर संयम और आस्था के साथ भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने की अपील की।

मंत्री रावत ने लिया संतों का आशीर्वाद और परम आराध्य भगवान शिव परिवार का किया जलाभिषेक

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ, पुष्कर में परम विभूषित राष्ट्र संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रांगण में स्थित भगवान शिव मंदिर में शिव पंचायत का जलाभिषेक कर पूजार्चना की। उसके बाद मंत्री रावत ने श्री रामसखा आश्रम पुष्कर में आचार्य श्री महामंडलेश्वर नंदराम शरण देवाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात प्राचीन श्री अटमटेश्वर महादेव मंदिर, श्री 108 शिवलिंग मंदिर में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इसके साथ ही मंत्री रावत ने माली समाज द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में पुष्कर में निकाली गई भगवान श्री शंकर की सवारी यात्रा कार्यक्रम में भी भाग लिया। मंत्री रावत का परम पूजनीय सभी संतो द्वारा और माली समाज द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। मंत्री रावत ने बताया कि भारतवर्ष में संतों धार्मिक, सांस्कृतिक और समाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। संतों का मार्गदर्शन आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। संतों ने वेद, धर्म और भारतीय संस्कृति के महत्व को रेखांकित करते हुए जनमानस को धार्मिक शिक्षा और नैतिक मूल्यों के प्रति सदैव जागरूक किया है।

मंत्री रावत ने 11 फीट के विशाल शिवलिंग एवं शिवलिंग पर विराजित भगवान श्री हनुमान जी महाराज का किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री चित्रकूट धाम बांसेली में आयोजित भव्य महोत्सव में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने भगवान शिव के दिव्य अलौकिक दर्शन किए और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की सहस्त्र धारा कार्यक्रम में भी भाग लिया, जो विशेष रूप से शिव भक्तों के लिए एक अत्यंत पवित्र और श्रद्धेय अवसर था। कार्यक्रम के दौरान, रावत ने भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, ताजगी और समृद्धि का संचार करता है। उन्होंने महाशिवरात्रि के महत्व को बताते हुए सभी श्रद्धालुओं से एकजुट होकर समाज और राष्ट्र की सेवा में भाग लेने की अपील की। श्री रावत ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता के दौरान भगवान शिव से देश की समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

सभी कार्यक्रमों में मंत्री रावत के साथ शिव स्वरूप महर्षि, भुवनेश पाठक, वेद प्रकाश पाराशर, अरुण वैष्णव, अरुण पाराशर, महेंद्र खंगारोत, घनश्याम भाटी, कुलदीप पाराशर, दामू पाराशर, लक्ष्मी देवी पाराशर, राजू गोड आदि भाजपा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। भगवान शिव के जलाभिषेक और सहस्त्र धारा कार्यक्रम ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version