लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा। मोतीपुरा निवासी खारोल समाज की बेटी मधु कुमारी खारोल ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करते हुए राजस्थान पुलिस की अमृता देवी बटालियन, बाड़मेर में कांस्टेबल पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मधु खारोल, पिता जगदीश खारोल, की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार सहित खारोल समाज में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि मधु ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो समाज की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
मधु खारोल के चयन की सूचना मिलते ही खारोल समाज के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया। समाजजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता समाज के लिए गर्व की बात है।
क्षेत्रवासियों और समाज के वरिष्ठजनों ने भी मधु खारोल को बधाई देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही हैं।
















































