Home latest मदन राठौड़ ने जन्मदिन पर गायों को खिलाई लापसी, घर में किया...

मदन राठौड़ ने जन्मदिन पर गायों को खिलाई लापसी, घर में किया हवन, पूजा

0

कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के तौर पर मनाया जन्मदिन

मीडिया प्रकोष्ठ ने  शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, कच्ची बस्तियों में किया फल वितरण

 पाली- जयपुर।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जन्मदिन पर सुबह अपने निजी आवास पर पूजा- अर्चनाकर हवन किया। इसके बाद वे मानपुरा भाखरी केशव गौशाला पहुंचे। यहां पर राठौड़ ने गायों को लापसी, गुड़ और चारा खिलाया।  गाौ माता की सेवाकर आशीर्वाद लिया। गौशाला में मदन राठौड़ ने पौधारोपण भी किया। मदन राठौड़ के जन्मदिन पर आज पार्टी मुख्यालय पर मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से 51 किलो का लड्डू का केक काटकर कार्यकर्ताओं में वितरित किया जाएगा। मदन राठौड़ को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर ट्ववीट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मानसरोवर  के शिप्रा पथ पर पारसमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। पर्यावरण संरक्षण के साथ मंदिर में पौधारोपण भी किया गया।

प्रेरणा दिवस के रुप में मनाया राठौड़ का जन्मदिन

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि जनसेवा की भावना के तहत मानसरोवर क्षेत्र की कच्ची बस्तियों तथा जयपुरिया अस्पताल में जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में भाजपा मीडिया विभाग के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने  भाग लिया। वशिष्ठ ने बताया कि मदन राठौड़ का जन्मदिवस संगठन के लिए प्रेरणा का अवसर होता है। इस दिन को सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में मनाना भाजपा की विचारधारा को दर्शाता है। सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना और कार्यकर्ताओं को जनसेवा के प्रति प्रेरित करना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version