Home latest मारवाड़ी महिला सम्मेलन के प्रदेश पदाधिकारियों ने मकराना शाखा की ली बैठक 

मारवाड़ी महिला सम्मेलन के प्रदेश पदाधिकारियों ने मकराना शाखा की ली बैठक 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्टर अब्दुल सलाम गैसावत

मकराना शहर में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष नीलम तापड़ीया , प्रदेश सचिव संगीता काबरा , प्रदेश कोषाध्यक्ष मंजू काबरा एवं शाखा विस्तारक शोभा खंडेलवाल जी ने आज मकराना पहुंचकर शाखा की बैठक ली , सर्वप्रथम मकराना शाखा कि बहनों ने सभी का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तत्पश्चात् मीटिंग में कई प्रकार के निर्णय लिया गया , प्रदेश अध्यक्ष ने नवगठित शाखा के कार्यों को संतोषजनक बताया और कहा की पूरे प्रदेश स्तर पर मकराना शाखा टॉप टेन में हैं लेकिन अगर थोड़ी और मेहनत करे तो निश्चित रूप से पूरे प्रदेश में आप प्रथम स्थान प्राप्त कर सकते हैं, ग़रीब कल्याण , महिला शिक्षा बालिका शिक्षा , पर्यावरण पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया , प्रदेश सचिव ने 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस मनाने हेतु मार्गदर्शन भी दिया ।

मकराना शाखा अध्यक्ष मीनाक्षी रान्दड़ ने सुझाव दिया कि हाल ही में परिवार एवं समाज में हो रहे सांस्कृतिक मूल्यों के पतन पर विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करना चाहिए , सचिव शोभा डागा एवं कोषाध्यक्ष सीमा मंत्री ने गर्मी को देखते हुए अधिक से अधिक परिन्डे एवं प्याऊ लगवाने का सुझाव दिया, बरखा सोनी, बसन्ती चोखडा ने प्राथमिक विद्यालयों में जाकर बच्चों को सभी बड़ों एवं गुरुजनों को सुबह उठते ही प्रणाम करने की शिक्षा देने का भी कार्य हाथ में लेने को सुझाव दिया , इस अवसर पर अध्यक्ष मीनाक्षी रान्दड़, सचिव शोभा डागा, कोषाध्यक्ष सीमा मंत्री, बरखा सोनी, बसन्ती चौखडा, मंजू तोषनीवाल, सरोज अग्रवाल, सुनीता डागा, सीमरन सोनी, शशी लढ़ा उषा रान्दड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रही ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version