लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ऑपरेशन सिंदूर के साथ नारी शक्ति
माण्डलगढ़। हाल ही में भारतीय सेना द्वारा अपना पराक्रम दिखाते हुए पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए क्रूर हमले के विरोध में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाक के आतंकियों को जहन्नुम का रास्ता दिखाया और जिन बहनों का सिंदूर उजाड़ा उसका बदला भारतिय सेना ने भारी नुकसान पाकिस्तान को पहुंचाकर पूरा किया। सेना द्वारा दिखाए गए शौर्य के चलते माण्डलगढ़ नगर की महिलाओं में शक्ति व जोश चरम पर है व रविवार को शाम 5 बजे भक्त निवास से विधानसभा क्षेत्र की नारी शक्ति द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन भाजपा नेत्री व पार्षद अनिता सुराणा के नेतृत्व में एवं विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
तिरंगा यात्रा भक्त निवास से शुरू होकर स्टेच्यू सर्किल, नगरपालिका रोड़, गायत्री मन्दिर,गांधी चौक होते हुए आम्बा की बावड़ी पहुंची व देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मांडलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष संजय डांगी, बिजोलिया नगरपालिका अध्यक्ष पूजा चन्दरवाल,विधानसभा सयोजक अनिल पारीक,नेता प्रतिपक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा,पार्षद पूजा ब्रमभट्ट,पूर्व मंडी अध्यक्ष रतनलाल खटीक,भाजपा पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन ब्रमभट्ट,जमनालाल सैन,विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढय,भाजपा यूमो पूर्व अध्यक्ष मुकेश व्यास,पूर्व पार्षद राकेश ओस्तवाल,विहिप नेता ओम प्रकाश ब्रमभट्ट,भाजपा नेता शिव चन्दरवाल,ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष गोविंद सोनी,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रामचंद्र सोनी,पूर्व पार्षद घनश्याम दरोगा सहित बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र से नारी शक्ति के साथ क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।


















































