लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रथ यात्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया
सुमेरपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘2 साल: नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में विकास रथ यात्रा आयोजित की गई।
ग्राम पंचायत माण्डल में पहुंचने पर ग्रामीणों ने रथ यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर स्थानीय विधायक और पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक पहलों की जानकारी दी।
विकास रथ यात्रा ग्राम पंचायत डरी, बालराई, गुडा एंदला और साकदड़ा में भी पहुंची, जहां ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इसे जनआस्था और सहभागिता का प्रतीक बना दिया।
कुमावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा,
“मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शिता से नीतियों और योजनाओं की वास्तविक जानकारी सीधे गांव तक पहुँच रही है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों मजबूत हो रहे हैं। सेवा सुशासन रथ यात्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की दिशा और सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है।”
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, पाली की पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, मंडल अध्यक्ष मांगू सिंह डेंडा, महामंत्री दिलीप पटेल, मंडल महामंत्री भंवर सिंह, प्रशासक प्रतिनिधि नारायण, तहसीलदार कल्पेश, बीडीओ पाली भगवान सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चैनाराम देवासी, मंडल मंत्री पूर्णदास, पूर्व मंडल महामंत्री मुकेश सिरवी, बूथ अध्यक्ष गंगा सिंह, सह संयोजक मन की बात घेवरचंद परमार, सह संयोजक रथ यात्रा मेघाराम परमार, सरपंच सूराराम माली और प्रशासक किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
















































