- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर। मानसूनी बारिश के कारण सड़कें गायब हैं और सड़कों की जगह पानी का सैलाब नजर आ रहा है। शहर की विभिन्न कॉलोनी और बाजार की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। पानी भरने से फिसलने का खतरा बढ़ गया है और बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी को परेशानी हो रही है।
मानसून की बारिश ने गर्मी से राहत तो दी लेकिन लोगों की मुसीबत भी बढ़ा दी। चोक नालियों में बारिश का पानी नहीं समा सका। शहर के दो दर्जन से ज्यादा क्षेत्रों में भीषण जलभराव हो गया। सडकें तालाब बन गईं। घरों व दुकानों में पानी भर गया। लाखों रुपए का सामान बर्बाद हो गया।
- Advertisement -