माणक चौक में गवर माता की झांकियों पर पथराव, स्थिति नियंत्रण में

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जोधपुर | रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक

जोधपुर शहर के माणक चौक क्षेत्र में गवर माता की झांकियों पर पथराव की घटना सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकराना मोहल्ला और लायकान क्षेत्र के बीच जुलूस निकल रहा था, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल पैदा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासन की तत्परता के चलते हालात को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और शांति बनाए रखने के लिए लगातार समझाइश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। सामने आए वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here