लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़ (प्रियंका माहेश्वरी)। मां अंबिका राज राजेश्वरी भक्त मंडल 108 द्वारा महाशिवरात्रि से पूर्व आज तीसरे दिन भी प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जिनमें माता-बहनें, बड़े-बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हुए पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
प्रभात फेरी में महिलाएं विशेष रंग की वेशभूषा में नजर आईं।। गांधी चौराहे पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया ।

इसके बाद, प्रभात फेरी अपने गंतव्य स्थान मां अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर पंडाल में पहुंची, जहां पर प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। सभी भाग लेने वालों ने प्रसादी को ग्रहण किया और धर्म का लाभ उठाया।
यह आयोजन कल भी अनोखे अंदाज में होगा, जिसमें शिव पार्वती की झांकी का मुख्य आकर्षण होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मां अंबिका राज राजेश्वरी भक्त मंडल 108 के सभी सदस्यों ने कड़ी मेहनत की है।