मालीपुरा गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव, आवागमन बाधित

0
41
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

भरतपुर | सेवर थाना क्षेत्र

भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र के मालीपुरा गांव में बरसाती पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मुख्य सड़क पर करीब एक फीट तक पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पानी से भरे गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिला प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

ग्रामीण अतुल शर्मा ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते पर दो माह से पानी भरा हुआ है। इसका कारण यह है कि लोगों ने पोखर पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे बरसाती पानी की निकासी का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। नतीजतन, पानी सीधे गांव की मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय जाने वाले बच्चों को होती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि गांववासियों को राहत मिल सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here