लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। टोंक सदर माली समाज द्वारा जिला प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को टोंक जिला मुख्यालय स्थित माली समाज छात्रावास में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।माली समाज के अशोक कुमार सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ अविनाश गहलोत ,अतिविशिष्ट अतिथि राजेंद्र गहलोत राज्य सभा सांसद ,पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभु लाल सैनी भाग लेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश सिंगोदिया करेंगे । शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया ।इस दौरान माली समाज सदर अध्यक्ष अचलेश सैनी ,पूर्व सदर अध्यक्ष शंकर धुवारिया ,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल सैनी पार्षद, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, माली महासभा जिला अध्यक्ष रामावतार टांक ,सदर उपाध्यक्ष छोटु लाल गोला ,छात्रावास अध्यक्ष लक्ष्मी सैनी ,राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड जिला अध्यक्ष अजय सैनी, टीपू सैनी उर्फ दीपक सैनी, कमलेश सैनी उर्फ ठाकर सोलंकी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।















































