लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल) चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन ने चंद्रशेखर आजाद नगर बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का अभिनंदन किया और हिंदू समाज की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
संगठन के अध्यक्ष अंकित सोमानी ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान बस्ती क्षेत्र में धार्मिक उत्साह, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सचिव शुभम सोमानी, माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष रामनिवास समदानी, महिला मंडल अध्यक्षा चंदा जागेटिया, सचिव ललिता राठी, युवा उपाध्यक्ष आशीष काबरा सहित मितेश सोडाणी, सर्वेश जागेटिया, प्रतीक चेचानी, दीपेश तोतला, हंसमुख हेडा, योगेश हेडा, मनीष काबरा, सुमित मांधना, अशोक नौलखा, भगवती लाल गदिया, सत्यनारायण तोतला, बाबूलाल तोतला, मोनिका गदिया और राधा तोतला प्रमुख रूप से शामिल थे।
अंकित सोमानी ने कहा कि यह आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसे क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और सामूहिक चेतना को और सुदृढ़ करेंगे।
