लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सामूहिक उद्यापन और स्नेह भोज के साथ महिलाओं ने की गाय-बछड़े की पूजा
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा बछ बारस का पर्व बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक उद्यापन करते हुए गाय और बछड़े की पूजा की तथा अपने पुत्रों की लंबी आयु और मंगलमय जीवन की कामना की।
17 महिलाओं ने दिया उद्यापन, 225 महिलाओं ने किया स्नेह भोज
कार्यक्रम के दौरान 17 महिलाओं का सामूहिक उद्यापन हुआ, जिसमें लगभग 225 महिलाओं ने स्नेह भोज में सहभागिता की। उपस्थित महिलाओं ने भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने और गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने का संकल्प लिया।
स्वागत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
अध्यक्ष शीला जागेटिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, सचिव भारती बाहेती, नगर अध्यक्ष सुमन सोनी, और सचिव सोनल महेश्वरी का ऊपरना और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सचिव चंद्रकांता बाहेती ने बताया कि सभी महिलाओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद महिलाओं ने ढोल की थाप पर घूमर नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव का आनंद लिया।
आयोजन में सक्रिय सहयोग
इस सामूहिक आयोजन में पुष्पा ईनाणी, संध्या नवाल, मंजू सोनी, गायत्री बिरला, मनोरमा कोठारी, ज्योति बांगड़ा, शशी मूंदड़ा, कल्पना सोनी, मंजु भंडारी, शारदा न्याती, पार्वती काबरा, सुनीता सामरिया सहित कई सदस्यों ने सहयोग दिया।



















































