Home latest माहेश्वरी महिला संगठन ने की रंगों के महत्व पर स्पर्धा आयोजित

माहेश्वरी महिला संगठन ने की रंगों के महत्व पर स्पर्धा आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रंगों की रानी बनी कृष्णा तोतला, निबंध में प्रथम रही कविता दुदानी, विजेताओं को किया सम्मानित

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) आजादनगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा अध्यक्ष राखी राठी के नेतृत्व मे रंगों के महत्व पर स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन के सदस्य रंगों के अनुरूप वेशभूषा पहनकर आए। अपना प्रस्तुतिकरण दिया इसके अंतर्गत रंगों का महत्व, विशेषता, किसी त्योहार से संबंध बताया गया। सचिव संगीता काकानी के सानिध्य में निबंध प्रतियोगिता मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन आयोजित किया गया। ज्ञान सिद्धा समिति की सहसंयोजिका शीतल अजमेरा के सहयोग से दोनों ही प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। सभी महिलाओं का गुलाल तिलक से स्वागत हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, नगर सचिव सोनल माहेश्वरी, अतिथि बापू नगर अध्यक्ष सीमा मालीवाल, बापू नगर सचिव मीना माहेश्वरी, निर्णायक के रूप में लघु उद्योग भारती संस्था की अध्यक्ष पल्लवी लढा, डॉक्टर आभा लढा उपस्थित रहे। रंगों की महत्ता मे प्रथम कृष्णा तोतला, द्वितीय पायल गग्गड, तृतीय अंकिता असावा, सांत्वना पूनम माहेश्वरी को पुरस्कार प्रदान किए गए। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कविता दुदानी, द्वितीय पूनम माहेश्वरी, तृतीय अंजली तोषनीवाल, सांत्वना पायल गग्गड को पुरस्कार प्रदान किए गए। सोनल माहेश्वरी, अंजू अजमेरा, कविता काबरा, स्नेह लता काकानी, मोनिका झंवर, प्रिया माहेश्वरी, अलका सोडाणी, किरण काकानी, मीनल सोमानी द्वारा सभी प्रतिभागीयों को पुरस्कृत किया गया। महिला सदस्यों में रचनात्मक विकास उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। मंडल सदस्य मानकंवर काबरा, प्रेमसुधा अजमेरा, कविता समदानी, शीतल बिड़ला, सुनीता ईनाणी, सुमन चौधरी, अलका सोडाणी, ममता चेचानी, प्रीति चांडक, अर्चना अजमेरा, विद्या अजमेरा, सपना काबरा, प्रीति असावा, मधु सोडाणी, सुनीता चेचानी उपस्थिति रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version