लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
खेल प्रतियोगिताओं के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया, वार्षिक भोज का आयोजन
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल की सत्र 2023–26 की अंतिम साधारण बैठक, मकर संक्रांति पर्व एवं वार्षिक भोज का आयोजन स्थानीय भवन में मंडल की अध्यक्ष रेनू कोगटा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल की लगभग 70 सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंडल की सचिव अनुपमा मंत्री ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सदस्याओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। इसके पश्चात सत्र की अंतिम साधारण बैठक आयोजित हुई, जिसमें मंडल से जुड़े विभिन्न विषयों पर परिचर्चा की गई। बैठक में सदन के समक्ष पिछले तीन वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्याओं ने आपसी सौहार्द और उत्सव के माहौल में वार्षिक भोज का आनंद लिया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मधु हिंगड़, संरक्षक जतन हिंगड़, मधु लढ़ा, अनीता नौलखा सहित इंदिरा भदादा, कांता भदादा, मंजू झंवर, आशा राठी, ललिता डाड, मीता अटल, नीलम दरगड़, टोनिका झंवर, प्रियंका मालू, सरोज समदानी, मंजू दरक, निधि कोगटा, अदिति लढ़ा, शिवानी समदानी, गायत्री लौंगड़, विजया सोमानी, रितिका झंवर, सोनल सोडाणी, नेहा झंवर, संगीता सामरिया, सुनीता मुंद्रड़ा, समता माहेश्वरी, नेहा तोषनीवाल, अंकित तोषनीवाल, संगीता मुंद्रड़ा, डिंपल डाड, लाड भंडारी, हेमा भंडारी, आशा डाड, भावना बांगड़, सुनीता भदादा, स्नेहलता भंडारी, स्नेहलता समदानी, किरण भदादा सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
