Home latest लोसल में 1 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश, निचले इलाके हुए जलमग्न

लोसल में 1 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश, निचले इलाके हुए जलमग्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ओम प्रकाश सैनी
बस स्टैंड बालाजी मंदिर सड़क मार्ग पर घुटनों तक भरा पानी

लोसल l कस्बे में नगर पालिका प्रशासन द्वारा बारिश के पानी के निकासी को लेकर मानसून से पूर्व की तैयारीयों के तमाम दावे खोखले साबित नजर आए। शुक्रवार को तेज उमस और गर्मी के बाद बदले अचानक मौसम के मिजाज के साथ ही शाम को करीब 1 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से कस्बे की सड़के बाजार और निचले इलाके जलमग्न हो गए। जिसके कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड बाजार की सड़कों पर करीब 3 से 4 फीट के पानी का भराव होने के कारण पानी कई दुकानों और मकानों में घुस गया जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। व्यापारियों सहित कस्बे वासियों ने बताया कि लोसल में बारिश के पानी के भराव की समस्या काफी पुरानी है। नगर पालिका के द्वारा 4. 25 करोड़ रुपए की लागत से पानी निकासी के लिए नाले भी डाले गए थे लेकिन सफाई नहीं होने के कारण ज्यादातर नाले अवरुद्ध हो चुके हैं जिसके कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों ने बताया कि पानी निकासी की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है जिसका नतीजा नुकसान के रूप में आए दिन उन्हें उठाना पड़ रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version