लूणकरणसर बेबाक व्यक्तित्व के धनी थे हरजीराम पूर्व डेयरी चैयरमेन जाखड़ की पुण्यतिथि पर लूणकरणसर में किए श्रद्धा सुमन अर्पित 

0
238
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लूणकरणसर (विजय कपूर) । शुक्रवार को तेजा भवन में बीकानेर डेयरी के पूर्व चैयरमेन चौधरी हरजीराम जाखड़ की तृतीय पुण्यतिथि पर स्व जाखड़ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए उनके तेल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।  शिव भवन जाट धर्माथ संस्थान के अध्यक्ष मोटाराम चौधरी ने स्वर्गीय जाखड़ पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त करते हुए उन्हे बेबाक व्यक्तित्व का धनी बताया चौधरी ने कहा कि वे पशुपालकों की पीड़ा को करीब से देखने और उस पीड़ा का हिस्सा बनकर सबकी मदद करने वाले सच्चे हितेषी थे जाखड़ हर समय इस बात पर चिंतन करते रहे कि ठेठ गांव, ढ़ाणी और खेत में जी-तोड़ मेहनत करने वालों का भला कैसे हो! जाखड़ ने सदैव सबके दुख और दर्द को अपना साझा दुख, दर्द माना। इस मौके पर पूर्व उपप्रधान अजय गौड ने स्वर्गीय जाखड़ को किसान व पशुपालक हितेशी होने के साथ-साथ एक निडर राजनेता बताया ।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला परिषद सदस्य सावंतराम पचार एडवोकेट ओंकार सारस्वत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय गोदारा बार एसोसिएशन अध्यक्ष बीरबलराम हुड्डा लालचंद थोरी एडवोकेट रामलाल गोदारा महीपाल सारस्वत शिक्षक परताराम सींवर कुंभाराम गोदारा डॉक्टर भंवरलाल ज्याणी ओंकार सिंह राठौड़ डेयरी कार्मिक ललित दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जाखड़ पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीराम लेघा पूर्व सरपचं सुरेश गोदारा देवीगर गुसाई हरिदत्त सारस्वा पुरखाराम बिजारणिया पूर्व सरपंच लालचंद गोदारा दलीप थोरी राकेश गाट मोहन गोदारा नेतराम भुवाल गोपाल कुलड़िया पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश गौड एडवोकेट महेंद्र सिंह चौधरी किशनलाल गाट ओम प्रकाश डेलू रामावतार बिजारणिया जगदीश बिजारणिया राकेश भादू दौलाराम लेघा कानदास स्वामी कंवरसैन नैण प्रभु राम गाट अली शेर सद्दाम कुरेशी हनुमान सियाग लालचंद मूण्ड जीएसएस अध्यक्ष रतीराम सारण मदनलाल गाट रामनिवास सारण महावीर शर्मा हरीराम गोदारा सहीराम गोदारा शिक्षक कालूराम सुंडा भंवरलाल नेहरा जगदीश थोरी बालूराम थोरी जगदीश कूकणा नरेश गौड़ श्रवण जाखड़ महावीर उपाध्याय मोलनाथ भादू अनिल स्वामी शिवलाल लेघा आत्माराम बिश्नोई राकेश गाट मोहन गोदारा सोहननाथ भादू गोपाल जीनगर विकास बांगड़वा दीपक शर्मा किशोर बैद हनुमान थोरी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे थोरी व गाट परिवार ने सभी आगतुकों का आभार जताया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here