लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कहा, नगर निगम सुविधा नहीं दे रहा तो, टैक्स किस चीज का ले रहा है, अब नगर निगम में किया जाएगा आंदोलन
भरतपुर। के वार्ड संख्या-50 में नगर निगम पार्षद और कांग्रेसी नेताओं ने यूडी टैक्स के नोटिस जलाये। नगर निगम के पार्षद रामेश्वर सैनी का कहना है कि जब नगर निगम लोगों को मूलभूत सेवाएं नहीं दे रहा तो, टैक्स किस बात का वसूल रहा है। नगर निगम ने एरिया बढ़ाकर लोगों को यूडी टैक्स का नोटिस भेजा है।
नगर निगम वार्ड नंबर 50 के पार्षद रामेश्वर सैनी ने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 50 में UD टैक्स के नोटिस भेजे गए हैं। वह बिल्कुल गलत हैं। नगर निगम ने कोई मापदंड तय नहीं किया है। जो भी वार्ड नंबर 50 में मकान बने हैं वह पुश्तैनी मकान हैं। ज्यादातर मकानों के बंटवारे होकर परिवार के लोग रह रहे हैं लेकिन, नगर निगम उन मकानों को एक ही मानता है। नगर निगम लोगों को लाखों रुपये के टैक्स के नोटिस भेज रहा है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। अगर निगम इसमें सुधार नहीं करता तो, नगर निगम के अंदर ही यूडी टैक्स की होली जलाई जाएगी।
पार्षद रामेश्वर सैनी ने कहा कि नगर निगम मकानों के एरिया बढ़ाकर दिखा रहा है। अगर नगर निगम इसमें सुधार नहीं करता तो, बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नगर निगम कोई भी मुलभुत सेवाएं उपलब्ध नहीं करवा रहा तो, वह टैक्स किस चीज का ले रहा है। सड़कों पर रोड़ लाइटें नहीं हैं।