लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के कुशवाहा समाज के मंदिर में समाज के लोगों की बैठक लव कुश शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष लोकेश कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में शोभायात्रा की जिम्मेदारियां दि गई। कुशवाहा समाज के सत्यनारायण कुशवाहा बताया की शोभायात्रा में एक हाथी, 11 घोड़ी, दो बैंड बाजा शामिल होंगे शोभायात्रा चामुंडा माता मंदिर से रवाना होकर खतौली गेट, जोशी मोहल्ला, पुरानी नगर पालिका, कटला गेट, सदर बाजार, न्यू मार्केट, सरदार सर्कल होते हुए वापस बाजार के रास्ते कुशवाहा समाज मंदिर में पहुंचेगी जहां भगवान की महाआरती की जाएगी। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में लव कुश आयोजन समिति के अध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, महावीर कुशवाहा कोषाध्यक्ष देवनारायण कुशवाहा, सूरजमल कुशवाहा, शिवरतन कुशवाहा, संजय कुशवाहा, सचिव शिवरतन कुशवाहा, संयोजक जोरावर कुशवाहा, हनुमंत कुशवाहा, गिरिराज कुशवाहा, मानवेंद्र कुशवाहा, जोगेंदर कुशवाहा, श्याम कुशवाहा, गुलाबचंद कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, प्रभु लाल कुशवाहा फौजी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
