लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत के जाजू व उद्यमी संघवी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
169
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

विनोद सेन

भीलवाड़ा, जयपुर। भीलवाड़ा लघु उद्योग भारती के चित्तौड़ प्रांत उपाध्यक्ष रवीन्द्र जाजू, खनिज उद्यमी नेम कुमार संघवी और संदीप संघवी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर भीलवाड़ा सहित राजस्थान में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध खनिज  के खनन के माध्यम से देश की आर्थिक उन्नति की संभावनाओं पर चर्चा की। पंकज आडवाणी ने बताया कि मुख्यमंत्री को भिन्न भिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध बेशकीमती खनिज के सैंपल सौंपे एवं उनके खनन एवं उपयोग के संबंध में विस्तार से बातचीत हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस प्रयास पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सरकारी स्तर पर सहयोग कर इस क्षेत्र को विकसित करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड से भी मिला एवं भीलवाड़ा की टेक्सटाइल सहित अन्य उद्योगों से संबंधी विषयों पर वार्ता की। मुख्यमंत्री को कीमती खनिज गोल्ड, सिल्वर, कोबाल्ट, निकल, नीयोबीयम, लेड, जिंक, कापर, रुटाइल, लियोकोक्सीन, आयरन, मेग्निज व अन्य कई बेशकीमती खनिज दिए व इनकी राजस्थान मे उपलब्धता सम्बन्धी क्षेत्रो की जानकारी दी, जिससे मुख्यमंत्री के प्रयासों से देशहित के कार्य संपन्न हो सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here