लायंस क्लब ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा | रिपोर्ट: पंकज पोरवाल

लायंस क्लब भीलवाड़ा ने अध्यक्ष पवन पंवार एडवोकेट के नेतृत्व में एवं आरसीएम समूह के लायन तिलोकचन्द छाबड़ा के सहयोग से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान में लायंस क्लब के पदाधिकारी और आरसीएम समूह के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

तिलोकचन्द छाबड़ा: “प्रत्येक व्यक्ति जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए”

कार्यक्रम के संयोजक लायन तिलोकचन्द छाबड़ा ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए।

पर्यावरण संरक्षण की पहल

इस अवसर पर पर्यावरण को शुद्ध करने वाले पौधों की विभिन्न प्रजातियाँ लगाई गईं। सभी लायन साथियों और अधिकारियों ने न केवल पौधों का रोपण किया बल्कि उनके रखरखाव का भी संकल्प लिया।

लायन पदाधिकारियों ने रखे विचार

इस मौके पर लॉयन्स आई हॉस्पिटल के चेयरमेन लायन जे.के. बागडोदिया सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और अभियान को निरंतर सक्रिय रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में उपस्थित

इस अभियान में लायन सुधीर राठी, ललित सांखला, विनोद जैन, बालकिशन कालिया, अब्बास अली बोहरा, के.सी. अजमेरा, एन.के. जिंदल, त्रिलोक सोनी, प्रवीण गर्ग, ओ.पी. काबरा, जे.पी. अग्रवाल, रामगोपाल पारीक, अतुल पारीक सहित लायंस क्लब और आरसीएम समूह के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here