लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कला व संगीत क्षेत्र के लोगों को किया गया सम्मानित
जोधपुर | रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक
लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 3232 की रीजन चेयरमैन लायन सरिता सुराणा की सद्भावना यात्रा के अवसर पर जोधपुर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 51 विशिष्ट शख्सियतों को मोमेंटो, साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
क्लब डायरेक्टर अरुण भलाई एवं अध्यक्ष उषा गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश देवेंद्र कच्छावा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रीजन चेयरमैन लायन सरिता सुराणा, महिला महाविद्यालय विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष डॉ. योजना व्यष्टि, अंतरराष्ट्रीय सिद्धि जोहरी एवं भामाशाह व्यवसायी ललित परवानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि से
कार्यक्रम की शुरुआत मंजूषा द्वारा सहज योग से हुई। इसके पश्चात अतिथियों ने लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जॉन्स को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान
समारोह में—
-
पर्यावरण क्षेत्र में: संजय भंडारी, नरेंद्र गहलोत
-
शिक्षा क्षेत्र में: डॉ. धर्म नारायण माथुर, मल राठौर
-
चिकित्सा क्षेत्र में: डॉ. वंदना गोयल
-
आर्ट एंड क्राफ्ट में: चंचल गहलोत
-
कॉपी आर्ट में: अनुराधा अरोड़ा
-
समाज सेवा में: सीमा भवन माथुर, सरिता शर्मा
को सम्मानित किया गया।
मीडिया, अधिवक्ता और कलाकार भी सम्मानित
कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों एवं अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिनमें एडवोकेट श्वेता देवड़ा, शीतल सुराणा, संजीव व्यास, सुनील ओझा, अविनाश मोटा शामिल रहे।
संगीत व कला क्षेत्र में लेडी रॉकस्टार योगिता टाक, जोधपुर रॉकस्टार अमित पेड़ीवाल, गायक अभिलेश्वर डेरा एवं किशोर चेलानी को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त लायन त्रिलोक मेहरा, जॉइन्ट अध्यक्ष मंजुला अरोड़ा, रीजन सचिव नीतू विधानी, अंशु राजपुरोहित, महक सांवरिया, डॉ. चंद्रकला गोस्वामी (कोषाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य लोगों को सम्मान प्रदान किया गया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में एसबीआई मैनेजर अशोक मित्तल, लीगल एडवाइजर नीलम गोयल, निफ्ट अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, ग्रीन गैलरी अध्यक्ष संजय भंडारी, नवीन मोहम्मद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
गिफ्ट वाउचर और धन्यवाद ज्ञापन
गीतांजलि ज्वेलर्स की ओर से 50 सम्मानित व्यक्तियों को गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में उषा गर्ग एवं अरुण भलाई ने सभी अतिथियों, सम्मानितजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।



















































