Home latest लायंस क्लब इंटरनेशनल संभाग तृतीय का संभागीय अधिवेशन ‘सिंहनाद’ सम्पन्न

लायंस क्लब इंटरनेशनल संभाग तृतीय का संभागीय अधिवेशन ‘सिंहनाद’ सम्पन्न

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के संभाग तृतीय का संभागीय अधिवेशन ‘सिंहनाद’ रविवार को होटल मेघ माउंट के सभागार में संभागीय अध्यक्ष लायन दिलीप पिती की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत रजनी पुरोहित द्वारा ध्वज वंदना एवं स्वागत गीत “केसरिया बालम आओ नी” की प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायन कुलभूषण मित्तल तथा मुख्य वक्ता प्रांतीय कैबिनेट सलाहकार लायन अनिल नाहर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व प्रांतपाल लायन श्यामसुंदर मंत्री, पूर्व प्रांतपाल लायन जेठमल गहलोत एवं लायंस क्लब की अध्यक्ष पूर्णिमा कात्याल मौजूद रहीं।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपाल बिश्नोई, मनोज अग्रवाल और महेंद्र झामनानी ने अपने-अपने क्षेत्र के क्लबों की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। क्लबों ने साज-बाज के साथ अपने क्लबों के बैनर भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचस्थ अतिथियों द्वारा संभागीय स्मारिका “सिंहनाद 2026” का विमोचन किया गया। संभागीय अध्यक्ष दिलीप पिती ने बताया कि इस स्मारिका में रीजन के क्लबों की सेवा एवं प्रशासनिक गतिविधियों का सचित्र विवरण शामिल किया गया है।

मुख्य अतिथि लायन कुलभूषण मित्तल ने लायंस क्लब के भाईचारे की भावना की सराहना करते हुए सेवा और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब की पहचान विश्वभर में आई कैम्प सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से बनी है, जो मानवता के लिए श्रेष्ठ कार्य है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्षों सहित क्षेत्रीय व संभागीय पदाधिकारियों को कलश भेंट कर तथा मल्टीपल की पिन लगाकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता लायन अनिल नाहर ने लायंस क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए रीजन में हुए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सभी क्लबों के अध्यक्षों और संभागीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि लायन श्यामसुंदर मंत्री और लायन जेठमल गहलोत ने भी अपने विचार रखे।

संभागीय अध्यक्ष दिलीप पिती ने उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए लायन राम काबरा, लायन मनोज कचौलिया और लायन आर.के. सोनी को “बेस्ट लायन ऑफ रीजन” अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा आई डोनेशन, फूड फॉर हंगर, संस्कार निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और स्थायी सेवा गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायन साथियों और क्लबों को सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम अवार्ड प्रदान किए गए।

संभागीय अधिवेशन के संयोजक लायन नरेंद्र पंवार, लायन सनत कानूगो, लायन मनोज कचौलिया, लायन राकेश गहलोत, लायन ईश्वर सोनी, लायन सत्यनारायण भंडारी, लायन मुरलीमनोहर सोलंकी, लायन मुरलीमनोहर पुरोहित, लायन संजय गोयल और लायन विजय सोनी सहित आयोजक टीम को भी संभागीय अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लायन अनंतराम अग्रवाल, सुखराम सोलंकी, भगवाना राम धारणीय, महेंद्र भाटी, रमेश सोनी, संतोष शर्मा, तिलोक देवड़ा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version