Home latest लायंस क्लब भीलवाड़ा सिटी का पदस्थापना समारोह सम्पन्न

लायंस क्लब भीलवाड़ा सिटी का पदस्थापना समारोह सम्पन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

समाज सेवा करने का सबसे अच्छा तरीका लायंस क्लब: लायन अतुल राठी

पद स्थापना अधिकारी एमजेएफ लायन निशांत जैन ने अध्यक्ष लायन अतुल राठी, सचिव लायंन दिनेश सोनी, कोषाध्यक्ष लायंन नंदकिशोर दरक सहित नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) लायंस क्लब भीलवाड़ा सिटी की वर्ष 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह निजी होटल मे हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्रभारी आलोक पोखरणा व डॉ. नरेश पोरवाल ने बताया की समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा लॉयंस क्लब के संस्थापक मेल्विन जॉन्स की फोटो पर माल्यार्पण कर की गई। समारोह के मुख्य अतिथि एमजेएफ लायन एसके बंसल रहे। पद स्थापना अधिकारी एमजेएफ लायन निशांत जैन ने नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष लायन अतुल राठी, सचिव लायंन दिनेश सोनी, कोषाध्यक्ष लायंन नंदकिशोर दरक सहित नवनिवार्चित कार्यकारिणी सदस्यो को शपथ दिलाई।

समारोह मे पूर्व मल्टीपल काउंसलिंग सेक्रेटरी एमजेएफ लायन दिलीप तोषनीवाल, रीजन चेयरमैन लायन विनोद सिंघवी, जॉन अध्यक्ष लायन चांदमल सोमानी मंचासिन थे। क्लब के नये अध्यक्ष लायन अतुल राठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में वर्ष 2025-26 की कार्य योजना की जानकारी प्रदान की और क्लब द्वारा सेवा समर्पण फ़ेलोशिप कार्यक्रम करने पर चर्चा की। राठी ने कहा कि वह अपनी पूरी टीम के साथ समाज में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का हर सदस्य उनके परिवार का हिस्सा है और वे सभी को साथ लेकर चलेंगे। लायंस क्लब के माध्यम से समाज सेवा करने का सबसे अच्छा तरीका है।

समारोह मे क्लब के सदस्य सत्यप्रकाश राठी, विजय सिसोदिया, मनोज सारडा, सुरेश बिरला, राजेश बाहेती, गोविन्द लोहिया, कैलाश पोरवाल, मनोज कोगटा, श्याम समदानी, जयवर्धन बडला, अनिल सोनी, प्रकाश गटयाणी, महेश काबरा, धर्मेन्द्र लाठी, कमल मोदी, गजानंद बजाज, रितेश चोधरी, सहित कई सदस्य एवं बडी संख्या मे मातृशक्ति मौजुद रही। कार्यक्रम का सफल संचालन  शिखा बाहेती एवं कमल मोदी द्वारा किया गया। अंत मे आभार पुर्व अध्यक्ष भानु जैन द्वारा ज्ञापित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version