लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। लायन्स क्लब भीलवाड़ा द्वारा शीत राहत सेवा अभियान का दशम चरण महात्मा गांधी चिकित्सालय में आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड में इस कार्यक्रम के तहत कुल 640 कंबलों का वितरण जरूरतमंद और असहाय व्यक्तियों को किया गया, जिससे उन्हें सर्दी में राहत मिल सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन्स क्लब भीलवाड़ा के अध्यक्ष लायन पवन पंवार (एडवोकेट) ने की। मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी चिकित्सालय के पीएमओ अरुण गौड़, पीडीजी लायन दिलीप तोषनीवाल, वीडीजी-1 लायन निशांत जैन, रीजन चेयरमेन विनोद सिंघवी, रीजन एडवाइज़र सुधीर राठी और भाजपा नेता नंदलाल माली उपस्थित रहे।
अध्यक्ष लायन पवन पंवार ने बताया कि यह सेवा कार्यक्रम भामाशाह लायन रमेश चंद्र बांगड़ और उनके परिवार (श्रीमती प्रिया बांगड़, वरुण लढ़ा, तनीषा लढ़ा एवं राहुल बांगड़) द्वारा अपनी पूज्य माताजी स्व. श्रीमती चाँद बाई बांगड़ की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। उपाध्यक्ष लायन ललित सांखला ने बताया कि शीत ऋतु में स्वेटर और कंबल वितरण अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाना है।
भामाशाह लायन रमेश चंद्र बांगड़ ने बताया कि यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने की भावना से संचालित किया जा रहा है। क्लब ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य नियमित रूप से किए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन मुकटराज सिंह शक्तावत ने किया। इस अवसर पर लायन्स क्लब के कई पदाधिकारी एवं सदस्य, चिकित्सालय के डॉक्टर, स्टाफ और नर्सिंग कर्मी उपस्थित थे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।
इस सेवा कार्यक्रम ने न केवल सर्दी में राहत प्रदान की, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी उजागर किया।













































