लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सैकड़ों सनातन प्रेमियों ने लिया भाग, धर्म और संस्कृति का माहौल रहा उल्लासपूर्ण
पादूकलां: निकटवर्ती ग्राम लाम्पोलाई में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों का श्रीगणेश रविवार को भव्य धार्मिक वातावरण के बीच किया गया। आयोजन समिति के संयोजक रामस्वरूप लटियाल और सह संयोजक सोहनलाल पंचारिया ने बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप देने के उद्देश्य से श्री राम मंदिर से विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई।
ध्वज यात्रा का भव्य दृश्य
डीजे, भगवा ध्वज और जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष के साथ निकली यात्रा मुख्य बाजार, बस स्टैंड, चौपाल मार्ग, मेघवाल बस्ती एवं बावरी मोहल्ला होते हुए श्री श्याम गौशाला लाम्पोलाई पहुँची। रास्ते में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल धर्ममय और उत्साह से भर गया।
भूमि पूजन और पोस्टर विमोचन
गौशाला परिसर में विधिवत भूमि पूजन और पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक रीति से पूजन कार्य पंडित कमल किशोर दाधीच के मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योगी महंत श्री रामनाथजी महाराज, खेड़ा धूणा के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ।
संयोजक रामस्वरूप लटियाल ने कहा कि यह सम्मेलन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक होगा। सह संयोजक सोहनलाल पंचारिया ने बताया कि आगामी दिनों में गांव-गांव जनसंपर्क, प्रभात फेरियां, मातृशक्ति बैठकें और युवाओं की टोलियां बनाकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 
कार्यक्रम में रामस्वरूप वैष्णव, रामगोपाल वैष्णव, जगदीश मेघवाल, लूणाराम बाघेला, रामकुवार बावरी, दिनेश लटियाल, प्रवीण नाथ, भवानी सिंह, रामलाल लटियाल, सत्यनारायण दरक, रामकिशोर पंचारिया, मिठूलाल जांगिड़, मुकेश रैदास, सुनील मेघवाल, सुशील बावरी, अर्जुन शर्मा, जयप्रकाश पंचारिया, महेंद्र बाघेला, शिवजी वैष्णव, जितेंद्र जांगिड़, हाथीराम गुर्जर, बलदेव गुर्जर, रामकिशोर गुर्जर, ओमप्रकाश लटियाल और बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।
समिति का आह्वान
समिति ने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी निभाएं।
















































