लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद में थाने की व्यवस्थाओं और लंबित मामलों की समीक्षा
गौतम शर्मा, राजसमंद।
राजसमंद। नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक हेमन्त कलाल ने कुंवारिया थाना परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित सभी आपराधिक मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी रामचन्द्र कुमावत सहित पुलिस अधिकारियों ने एसपी का गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी कलाल ने मालखाना, मेस रूम, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, क्राइम रिकॉर्ड रूम व थानाधिकारी कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया, जो संतोषजनक पाई गई।
एसपी करीब डेढ़ घंटे तक थाने में रुके और इसके बाद राजसमंद के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान एएसआई रामचन्द्र चौधरी, एएसआई गिरधारी सिंह, शंकर सिंह, रामफल मीणा, विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र वर्मा, यशपाल सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।