Home crime एरिया डोमिनेशन अभियान में बड़ी कार्रवाई: 13 अपराधी गिरफ्तार, 17 वारंटों का...

एरिया डोमिनेशन अभियान में बड़ी कार्रवाई: 13 अपराधी गिरफ्तार, 17 वारंटों का निस्तारण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद में पुलिस का वांछित अपराधियों पर सख्त शिकंजा

गौतम शर्मा, राजसमंद।

राजसमंद। जिले में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। अभियान के दौरान कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 17 वारंटों का निस्तारण किया गया।

राजस्थान पुलिस के महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में पुलिस अधीक्षक हेमन्त कलाल, महेन्द्र पारीक एवं नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में थाना स्तर पर 4 टीमों का गठन कर अभियान को अंजाम दिया गया।

कार्रवाई का विवरण

(A) 5 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 5 स्थायी वारंट अन्य तरीके से निस्तारित — कुल 10 स्थायी वारंट निस्तारण
(B) 4 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, 2 गिरफ्तारी वारंट का निस्तारण
(C) 4 हिस्ट्रीशीटर व आदतन अपराधी धारा 126-170 BNSS में गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version