Home latest  कुंवारिया सीएचसी में विशेष चिकित्सा शिविर, 50 एक्स-रे और 30 बलगम जांच

 कुंवारिया सीएचसी में विशेष चिकित्सा शिविर, 50 एक्स-रे और 30 बलगम जांच

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा, राजसमंद।
राजसमंद जिले के कुंवारिया कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में मंगलवार को टीबी एवं सिलीकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

टीबी कार्यक्रम सीनियर सुपरवाइजर अर्जुन यादव ने बताया कि खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार खोलिया के मार्गदर्शन में “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत यह शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुल 50 मरीजों के एक्स-रे किए गए और 30 मरीजों के बलगम सैंपल लेकर उन्हें कांकरोली स्थित जिला क्षय निवारण केंद्र जांच के लिए भेजा गया।

डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि शिविर की सूचना मिलते ही मरीज अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीएचसी पहुंचे और बारी-बारी से जांच करवाई। यह शिविर सुबह से दोपहर 1 बजे तक चला।

शिविर में चिकित्सा अधिकारी चिराग अहारी, डॉ. अभिषेक, अर्जुन यादव, एलएचवी बिंदु, सीएचओ नरेंद्र सिंह, इंद्रा रेगर, एलटी सोहन लाल मीणा, पुष्प सेन सहित समस्त सीएचसी स्टाफ और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version