लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अरावली बचाओ अभियान:
राजसमंद (गौतम शर्मा)। अरावली बचाओ अभियान के तहत कुंवारिया थाना पुलिस ने अवैध बजरी दोहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए और दो चालकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने लोडियाना–कालीमंगरी मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान रामचन्द्र पुत्र वरदा गुर्जर के ट्रैक्टर को जब्त किया, जबकि रूपाखेड़ा क्षेत्र में जोगणिया होटल के पास सोनू भील पुत्र रोशन भील के ट्रैक्टर को पकड़ा।
दोनों ट्रैक्टर कुंवारिया थाना परिसर में खड़े कर दिए गए हैं और चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर माइनिंग विभाग को भी सूचना दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अरावली क्षेत्र में अवैध बजरी दोहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
