Home latest कुंभ बस यात्रियों को दिखाई हरी झंडी

कुंभ बस यात्रियों को दिखाई हरी झंडी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। यहां सोमवार को शहर से महाकुंभ प्रयागराज में अमृत स्नान को लेकर श्रद्धालु भक्तों का दल रवाना हुआ। प्रयागराज कुम्भ मे जाने वाले श्रद्धालु भक्त सवाई माधोपुर रोड स्थित गणेश जी के मंदिर में एकत्रित हुए। जहां गणेश जी महाराज को ढोक लगाकर श्रद्धालु भक्त रवाना हुए। प्रयागराज कुंभ में जाने वाले श्रद्धालु भक्तों को व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमराज मंगल ने अपने टीम के साथ अल्पाहार करवाकर श्रृदालुओ को तिलक लगाकर बस को हरी झंडी दिखाकर कुंभ के लिए रवाना किया। प्रयागराज कुंभ, काशी, अयोध्या सहित अनेक धर्म स्थलों का दर्शन कर यात्री कुंभ त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगे।उनियारा सहित उपखंड क्षेत्र से बड़ी तादाद में लगातार श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ में स्नान को जा रहे हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज मंगल, रमेश जांगिड़,पवन खाण्डल, साहू, मुकेश जैन, दुर्गेश शर्मा, मोहन सिंह अमेरा, शिव प्रसाद खींची, श्याम ठाड़ा, हितेश ठाडा, प्रकाश प्रजापत, ओम प्रकाश शर्मा,शौर्य मंगल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Previous articleसत्संग भवन में 627 वा लंगर लगाया गया
Next articleकिसान संघ की बैठक आयोजित
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version