Home agriculture किसान संघ की बैठक आयोजित

किसान संघ की बैठक आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। यहां भारतीय किसान संघ तहसील शाखा उनियारा की बैठक कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित की गई । जिसमें तहसील मंत्री गिर्राज सैनी ,मंडी प्रमुख दोलतराम जाट, अलिगढ तहसील अध्यक्ष भैरुलाल कुशवाहा , जिला जेविक प्रमुख मदन माली ,के अतिरिक्त सदस्य केदार सिंह बंजारा उपाध्यक्ष लड्डू लाल गुर्जर शामिल हुए ।बैठक जिला उपाध्यक्ष मदन कुमावत की अध्यक्षता ने की ।जिसमें कई प्रस्ताव पारित किये गये ।इनमें प्रमुख रूप से गोमाता पेंशन योजना लागू करवाने हेतु राज्य सरकार को मांग पत्र भेजा जाने का निर्णय लिया गया । यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया और वार्ता नहीं करेगी तो उनियारा से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकाला जाएगा ।बैठक में गौमाता एवं नंदीयो यानी बेलों को भी संरक्षण के लिए सरकार को लिखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया । जिसमे सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। इसी तरह केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओ में किसानों को एस टी, एस सी आरक्षित वर्ग में नहीं बांटकर लघु व सीमांत श्रेणी में रख कर लाभ दिया जाने पर भी चर्चा की गई ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version