Home latest कुएं में में मिला पैंथर का शव

कुएं में में मिला पैंथर का शव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ग्रामीणों ने मचान बनाकर शव निकाल बाहर,

वन विभाग नाम मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार,

केलवाड़ा थाने के चीतल की नाल गांव की घटना,

राजसमंद (गौतमशर्मा)। राजसमंद जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के चीतल की नाल गांव के पास कुएं में पैंथर का शव पड़ा होने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुए के आसपास शव की दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने पलंग से मचान बनाकर कुएं में डाली और वन विभाग व पुलिस को भी घटना की सूचना दी। इस पर गजपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रोशन लाल रेगर सरपँच किशन लाल व वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शव का रेस्क्यू किया गया और सबको कुएं से बाहर निकाला गया। पैंथर का शव वन विभाग को सौंप दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने तमाम कानूनी कार्रवाई के बाद शवका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और शव का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया है। संभावना यह जताई जा रही है कि अंधेरे में रास्ता भटक कर पैंथर कुएं में गिर गया और पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। मौके पर कई लोगो की भीड़ लग गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version