शहर से 8 किलोमीटर दूर बनने वाले मातृ एवं शिशु विंग इकाई
हॉस्पिटल का विरोध
भू माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार को गलत रिपोर्ट भेजने का आरोप
लोगों को राहत मिलने की बजाय होगी असुविधा
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विमल पारीक की रिपोर्ट
कुचामनसिटी। राज्य सरकार ने शहर में बच्चों एवं महिलाओं के लिए नए अस्पताल की स्वीकृति जारी की है, यह जिला अस्पताल से संबद्ध होगा। इसे मातृ एवं शिशु विंग का नाम दिया गया है, लेकिन नया अस्पताल शहर से 8 किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है, शहर में इसका विरोध बढ़ता जा रहा है, शहरवासियों ने मातृ एवं शिशु विंग को कुचामन जिला हॉस्पिटल में ही रखने की मांग की है।
बीजेपी के नेता भी उतरे विरोध में
शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर बनने वाले मातृ एवं शिशु विंग इकाई हॉस्पिटल का पिछले कुछ दिनों से विरोध किया जा रहा है इसी को लेकर अब नगर परिषद के भाजपा नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह भी शहरवासियों के समर्थन में आगे आये और नेता प्रतिपक्ष मेड़तिया ने प्रेस वार्ता के दौरान मातृ एवं शिशु विंग के लिए आवंटित की गई भूमि को लेकर प्रशासन के अधिकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से सरकार को गलत रिपोर्ट देने के आरोप लगाए।
शहरवासियों के साथ व्यापारियों ने भी किया विरोध
शहर के आठ किलोमीटर दूर बनने वाले मातृ एवं शिशु विंग इकाई को लेकर जैसे ही आमजन को पता चला , इसके बाद में कुचामन मेडिकल व्यापारी, लैब संचालक ,शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ,कांग्रेस पार्टी सहित अन्य शहर के बाशिंदों ने डूब क्षेत्र कुचामन वैली में विंग को बनाने के विरोध में सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा था ओर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दुकानें बंद कर विरोध किया गया था।
भूमाफिया को लाभ पहुंचाने का आरोप
अनिल सिंह मेड़तिया ने कहा कि इस मामले में जब कुचामन पीएमओ, कुचामन उपखंड अधिकारी व सीएचएमओ से विंग के लिए भूमि आंवटन को लेकर प्रस्तुत किए गए पत्राचारों की सत्यापित प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए आवेदन किया तो अधिकारियों ने प्रतिलिपि लेने के नाम पर गुमराह किया।
मेड़तिया ने मीडिया को बताया कि प्रशासन के ऐसे बड़े अधिकारियों से मिले जवाबों से यह स्पष्ट हो रहा है की, इन्होंने भू-माफियों को फायदा पहुंचाने के लिए यहां से सरकार को गलत रिपोर्ट भेजी है। जबकि कुचामन में इन विभागों को बनाने के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध है।
दान की गई प्रस्तावित अस्पताल की जमीन डूब क्षेत्र में
कुचामन वैली में मातृ व शिशु विंग के लिए गौचर एवं कसटोडियन भूमि डोनेट करवाई एवम प्रसुताओ की जान को खतरे मे डालते हुए कुचामन वैली मे अपने हितो व स्वार्था को साधने के लिए मातृ एवम शिशु कुचामन वैली मे बनाने के लिए हितबध है। जो भुमि अस्पताल के लिए दान करवाई गई डुब क्षेत्र है।
सीएम सहित को भी भेजी शिकायत :-
प्रेस वार्ता के दौरान अनिल सिंह मेड़तिया ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, दिया कुमारी, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह सहित अन्य मंत्रियों को मातृ एवं शिशु विंग इकाई की भूमि आंवटन में प्रशासन व भू-माफियों के गठजोड़ को लेकर शिकायत भेजी है।
राजस्थान सरकार के बजट घोषणा :-
राजस्थान बजट घोषण 2023-2024 जिला अस्पताल एवम मातृ एवम शिशु (एमसीएच) की सौगात कुचामन शहर को दि गई थी।










































