लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में जैन समाज के चल रहे अष्ठानिका महामंडल में विराजमान जैन मुनि निपुर्णनन्दी महाराज के संघ में शामिल क्षुल्लक महेंद्र की जैन समाज द्वारा बिंदोरी निकाली गई। जैन समाज के फत्तू जैन ने बताया कि क्षुल्लक महेंद्र को घोड़ी बग्गी गाड़ी पर बिठाकर गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए बिंदोरी निकाली गई। बिंदोरी में जैन समाज के युवाओ, बालिका मंडल, महिला मंडल सहित जैन समाज बंधुओ ने जमकर नृत्य किया। बिंदोरी में गायक कलाकार मुकेश मीत ने एक से बढ़कर एक जैन भजनों की प्रस्तुतियां दी।बिंदोरी सरदार सर्किल से प्रारंभ होकर ककोड गेट, न्यू मार्केट, सदर बाजार होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। क्षुल्लक महेंद्र की अग्रवाल समाज, सरावगी समाज, पोरवाल समाज द्वारा जगह-जगह गोद भराई की गई। क्षुल्लक महेंद्र सावर अजमेर में आयोजित पंचकल्याणक समारोह में जैन मुनि दीक्षा लेंगे। बिंदोरी के कार्यक्रम में जैन समाज के बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।
