क्षत्रिय माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 70 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0
46
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। सैनिक क्षत्रिय सामूहिक वैवाहिक समिति के तत्वावधान में आयोजित पांचवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में फुलरिया दूज के अवसर पर करीब 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

गुरुवार सुबह करीब 8:15 बजे माली समाज भवन से चार बैंड-बाजों के साथ एक साथ 70 दूल्हों की भव्य निकासी निकाली गई। लगभग 3 किलोमीटर लंबी बारात शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई चेनार स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया।

सम्मेलन में करीब 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया। इससे पूर्व बुधवार सुबह 7:15 बजे से ही वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें वधुएं अपने परिवारों के साथ माली समाज भवन पहुंचने लगीं।

सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक एकता, सहयोग और सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here