कृषि महाविद्यालय भुसावर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

0
143
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर,  — कृषि महाविद्यालय, भुसावर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि गरीबी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी आज के युवाओं की प्रमुख चुनौतियां हैं। बेरोजगार युवा अक्सर नशा, चोरी और आतंकवाद की चपेट में आ जाते हैं, इसलिए उन्हें छात्रवृत्ति, गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावसायिक शिक्षा और रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर मिलने चाहिए।

डॉ. राहुल कुमार ने युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया और अभिभावकों को युवाओं के साथ मित्रवत व्यवहार करने की सलाह दी।

डॉ. शंकर लाल यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 की थीम है — “एक सतत भविष्य के लिए युवा सशक्तिकरण”, और नारा है — “युवाओं का सशक्तिकरण, कल का निर्माण”। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here