लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कोटपुतली | विशेष संवाददाता
कोटपुतली। पानादेवी मोरिजावाला राजकीय कन्या महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के अंतर्गत आयोजित महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई IPS ने छात्राओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी और सोशल मीडिया पर सतर्कता और सावधानी बरतने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं में आत्मसुरक्षा के प्रति विश्वास पैदा करना और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकना है।
इस कार्यक्रम में छात्राओं ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सीखीं, जिससे उनकी जागरूकता बढ़ेगी और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कमी आने की संभावना बढ़ेगी।
