कूँवारिया में राडाजी बावजी चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद

0
156
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा
राजसमन्द । जिले के कुंवारिया कस्बे के बीएसएनल टावर से आगे नहर के पास स्थित एक खेत में राडाजी बावजी के चारों ओर चबूतरा निर्माण को लेकर मंगलवार को सुबह 11बजे के करीब दो पक्षों में विवाद हो गया दूसरे पक्ष ने चुबतरे की ईंटे नीचे गिरा दी थी,सूचना पर पहुंचे कूँवारिया थाना अधिकारी उदयलाल बरगट ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर समझाई करवाकर समाधान निकाला। थाना अधिकारी बरगटने बताया कि एक पक्ष द्वारा राडाजी बावजी के चबूतरे की लेवलिंग को लेकर निर्माण कार्य कर रहे थे कि दूसरे पक्ष ने 10फिट की दूरी से चुबतरे की ईंटे नीचे गिरा दी थी इस पर विवाद हो गया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाई कर मामला रफा दफा करवाया और मौके पर निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस दौरान एएसआई शंकर सिंह, नारायण सिंह, कांस्टेबल नारायण लाल गायरी, सुनील गोस्वामी, पप्पू दास वैष्णव, कीशन लाल जाट ,देवीलाल ,तलोक पूर्बिया आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here