- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र में रविवार सुबह घना कोहरा छाने से मौसम में ठंडक बढ़ गई और जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण वाहनों को धीमी रफ्तार में चलना पड़ा, जबकि स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी हुई। लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घना कोहरा इतना फैला था कि सूर्यदेव केवल साढ़े 11 बजे के बाद दिखाई दिए। वहीं टोंक-सवाईमाधोपुर नेशनल हाइवे 116 और उनियारा-गुलाबपुरा हाईवे 148 डी पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे चलते नजर आए।
दोपहर 12 बजे कोहरा छंटने और धूप निकलने के बाद जनजीवन सामान्य हुआ और लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। किसानों का कहना है कि कोहरे से वातावरण में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ होगा।
- Advertisement -











































